फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों से घबराएं नहीं, शीघ्र कराएं इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर सीएमओ द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के दौरान यह वैन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करेगी।
विज्ञापन

वैन को रवाना करने से पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है। साफ सफाई अपनायें, मां और बच्चे को रोगों से बचाएं। जनसामान्य से अपील की कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्सालय पर जाएं। बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक दवाओं का सेवन न करें। पानी एवं अन्य तरल पदार्थ जैसे- नारियल पानी, शिकंजी, ताजें फलों का रस का अधिक सेवन करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपना कर ही तमाम बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।
इस अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी घर-घर जाकर सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। दिमागी बुखार से घबरायें नहीं, इसका शीघ्र इलाज करायें। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जाएं।
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने घरों में दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगाएं, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर रोधी उपाय अपनाएं, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें। पूरी बांह वाले कपड़े पहनें, नालियों में जलभराव रोकें व उनकी नियमित सफाई करें। इसके अलावा खुले में शौच न करें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें व बच्चों को जेई के दोनों टीके अवश्य लगवाएं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातन हेलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी मंजूसा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें