फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पुरुष के मेले में उमड़े लाखों जायरीन

विज्ञापन
दिकौली स्थित बड़े पुरुष की दरगाह में माता अेकते जायरीन व खराब पड़ी पानी की टंकी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली के बड़े पुरुष का मेला सदियों से एकता का प्रतीक बना हुआ है। प्रत्येक वर्ष लाखों जायरीन इस स्थान पर आकर मत्था टेकते हैं। यहां उपासना के बाद ही जायरीन बहराइच के दरगाह शरीफ में माथा टेकते हैं। यह मेला गुरुवार से प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दिकौली में सय्यद सलार मसूद गाजी के बड़े वालिद सैय्यद ताहिर गाजी (बुढ़वा बाबा व बड़े पुरुष) की मजार स्थित है। जहां प्रतिवर्ष बहराइच के दरगाह मेले के साथ ही एक माह तक विशाल मेला चलता है। बहराइच में दरगाह शरीफ में लगने वाला मेला रविवार से प्रारंभ होगा। जबकि दिकौली का मेला बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो चुका है। माना जाता है कि सैय्यद सलार मसऊद गाजी के बड़े वालिद की यह वही पूण्यभूमि है, जहां वे शहीद हुए थे। लाखों लोगों को इस स्थान पर आकर सुकून मिलता है।
इस स्थान पर आने के बाद ही जायरीन सैय्यद सलार मसऊद गाजी बहराइच के मजार पर दर्शन के लिए जाते हैं। यह एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है जहां हवन-पूजन और इबादत एक साथ देखी जा सकती है। कहा जाता है कि बिना यहां माथा टेके गाजी के दरबार में किसी की कोई फरियाद नहीं सुनी जाती। ऐसे में रविवार से बहराइच में शुरू होने वाले दरगाह मेले का आगाज गुरुवार को बड़े पुरुष पर माथा टेकने के साथ हो चुका है। इस दौरान काफी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुरू हुआ दरगाह मेला, सूखी पड़ी पानी की टंकी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर पूरे जेठ माह मेला लगता है। यहां आने वाले जायरीन का हलक गीला करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। जो विगत कई वर्ष से खराब है। बृहस्पतिवार को यहां मेला प्रारंभ होने के बावजूद अब तक खराब पड़ी पानी की टंकी को दुरुस्त नहीं कराया गया। यही स्थिति फोर लेन से दिकौली स्थिति बड़े पुरुष दरगाह जाने वाले मार्ग का भी है। कुछ वर्ष पूर्व लगी इंटरलॉकिंग जगह-जगह टूट चुकी है। ऐसे में यहां आने वाले जायरीन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल मेला परिसर के आसपास क्षेत्र के सफाई व्यवस्था का भी है। बुधवार को मौके पर पहुंचीं डीएम के सख्त निर्देश के बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिस पर ध्यान न दिए जाने से मेला प्रशासन सहित स्थानीय निवासियों व जायरीन में नाराजगी देखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें