फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

विज्ञापन
 ​भिनगा में एकता की दौड़ लगाते एसपी व अन्य। - फोटो : ​भिनगा में एकता की दौड़ लगाते एसपी व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भिनगा स्थित पटेल चौक पर राज्य औद्योगिक सहकारी विपणन संघ के सभापति नवलेश प्रताप सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभापति, पूर्व कैबिनेट मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व सीडीओ शाहिद अहमद ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पटेल चौक से ईदगाह तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तथागत सभागार में पहुंची। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभापति नवलेश ने कहा कि सरदार पटेल के कार्यों से प्रेरणा लेकर हम समाज में एकता, समरसता और विकास को आगे बढ़ाएंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुुकुट बिहारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत में एकता की मजबूत नींव रखी है। इकौना, कटरा, गिलौला, तुलसीपुर, गिरंट बाजार, जुमनहा प्रतिनिधि के अनुसार उनके इलाकों में भी रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें