फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म तेल गिरने से मासूम झुलसी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरगंज बाजार में गुरुवार को एक मासूम पर गर्म तेल गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मासूम को परिवारीजनों ने सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के मजरा वीरगंज बाजार में कयूम होटल चलाता है। साथ ही वह अपने परिवार सहित वहां रहता भी है। गुरुवार को कयूम ने होटल में कुछ पकाया था। इस दौरान उसने कड़ाही को जमीन पर किनारे रख दिया था। इसी बीच उसकी तीन वर्षीय बच्ची खेलते हुए कढ़ाई के पास आ गई। कढ़ाई में मासूम का हाथ लगने से गर्म तेल उस पर गिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। मासूम की चीख पुकार पर परिवारीजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें