फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटने का आरोप

Thu, 06 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने व जातिसूचक गाली देने आदि का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही विरोध करने पर पति को पीटने का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि साईगांव चौराहा निवासी दिलीप जायसवाल लंबे समय से घर के आसपास आकर उनसे छेड़छाड़ करता है। साथ ही उनकी अश्लील तस्वीरें खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करने का दबाव बना रहा है।
विरोध करने पर वह जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अश्लील तस्वीरें उनके पति के साथ काम करने वाले रिश्तेदार के मोबाइल पर भेज दीं। इस पर उनके पति मुंबई से घर लौटे। मंगलवार शाम जब आरोपी उनके घर के सामने पहुंचा तो पति ने विरोध जताया। इस पर दिलीप ने उनके पति की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप जायसवाल के खिलाफ छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें