फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: जहां मां सीता ने लव-कुश को दिया था जन्म, लगेगा विशाल मेला; स्नान-दान से मिलते हैं पुण्य फल

Thu, 14 Nov 2024 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

यूपी के श्रावस्ती में जहां मां सीता ने लव-कुश को न सिर्फ जन्म दिया था। बल्कि, वहीं पालन पोषण भी किया था। वहां पर कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल मेला लगेगा। यहां सीताद्वार झील में स्नान-दान से पुण्य फल मिलते हैं। 
विज्ञापन
सीताद्वार स्थित माता जानकी मंदिर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को कई स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां मेलार्थियों के आने वाली भीड़ को देखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। वहीं प्रशासन ने भी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अलर्ट जारी किया है। आयोजित होने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला सीसीटीवी व ड्रोन की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। जहां सुरक्षा के मद्देनजर स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर आज शुक्रवार से इकौना के टड़वा महंथ स्थित सीताद्वार झील के किनारे चार दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। जहां पवित्र सीताद्वार झील में हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान दान पुण्य कर झील के किनारे स्थित माता सीता का दर्शन करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- UPPSC प्रदर्शन: अखिलेश ने छात्रों का किया समर्थन, बोले- ये भाजपा की महाभूल है, आप सांसद ने भी दिया बयान

विज्ञापन

जलाशयों के किनारे विशाल मेले का होगा आयोजन

इसके साथ ही हरिहरपुर रानी क्षेत्र के लखरांव बाग, सिरसिया के कोयलहवा स्थित जनकपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर, विभूति नाथ मंदिर, ताल बघौड़ा, हरिहरपुर रानी क्षेत्र के लबेदपुर राजघाट, जमुनहा के जगपति नाथ, गिलौला के बेलकर, प्रहलादा कुट्टी, दिकौली के सगरा, खुरखुरी मोड़, बरदेहरा, भंगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर, भकला कुट्टी के कुड़िया समय स्थान, लेंगडी गूलर, कुर्बेनी, बेदौरा सहित जिले के कई अन्य स्थानों पर स्थित जलाशयों के किनारे विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। 
 

कैमरों के साथ ही ड्रोन का भी सहारा लिया जाएगा

यहां आने वाले मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी मेला परिक्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इतना ही नहीं यहां मेलार्थियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन का भी सहारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- UP: पीसीएम परीक्षा को लेकर लखनऊ व बाराबंकी में भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग का पुतला जलाया
 

बिजली व पानी का इंतजाम किया गया

इतना ही नहीं मेला परिसर को आने जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग पर बैरियर लगा कर आने जाने वालों की निगरानी की जाएगी। जहां पुलिस के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे। मेलार्थियों को असुविधा न हो इसके लिए सीताद्वार में अस्थाई शौचालय, पेयजल के लिए पानी टंकी सहित सभी मेला क्षेत्रों में बिजली व पानी का इंतजाम किया गया है।  
 

प्रमुख स्थानों पर लगे हैं हैंडपंप

झील में घाट से 10 फिट की दूरी पर बैरिकेडिंग लगवाई गई है। लोगों को चेतावनी के लिए लाल झंडी भी लगाई गई है। यहां आने वाली महिलाओं के स्नान के लिए अलग घाट व चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल के लिए प्रमुख स्थानों पर हैंडपंप लगाए जा चुके हैं।  

यह भी पढ़ेंः- Lucknow: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बस में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार 42 यात्री
 
विज्ञापन

अश्लील नृत्य व फूहड़ गीतों पर प्रतिबंध

इकौना के सीताद्वार में आज से लगने वाले तीन दिवसीय मेला परिसर को डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अश्लील नृत्य व फूहड़ गीतों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें