फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों के लिए घोषित हुआ अवकाश, तो कई गुरुजन भी नहीं आए विद्यालय

Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कटवा में लगा ताला। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। तराई में रविवार रात से शुरु हुई बारिश के कारण सोमवार सुबह शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया। शिक्षकों व कर्मियों को समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षणेतर कार्यों को करने का निर्देश दिया गया, किंतु कई विद्यालयों के ताले ही नहीं खुले।
विज्ञापन


बारिश के चलते बच्चों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बीएसए व प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया।

शिक्षकों व कर्मियों को समय से विद्यालय पहुंचने व यूडायस, एक पेड़ मां के नाम, डीबीटी, विकसित भारत-समृद्ध भारत कार्यक्रम व मिशन कर्मयोगी आदि का डाटा फीडिंग कराने का निर्देश दिया गया था। इस पर पड़ताल की गई तो प्राथमिक विद्यालय जयपत्तरपुरवा में ताला लटका मिला। बच्चे परिसर में खेलते दिखे।
विज्ञापन


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कटवा, प्राथमिक विद्यालय पटपरगंज द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय नगई गांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बस्ती में भी ताला लटका मिला। ऐसे में अन्य स्थानों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।


सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को समय से विद्यालय पहुंचने का निर्देश है। ऐसे में कुछ विद्यालय क्यों नहीं खुले, इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राज किशोर, बीईओ, जमुनहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें