फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: देर से आया छुट्टी का आदेश, बच्चे पहुंचे स्कूल

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में जारी झमाझम बारिश को लेकर मंगलवार को बीएसए अजय कुमार ने कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में एक दिन कर अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन बीएसए का यह आदेश इतनी देर से आया कि ज्यादातर बच्चे स्कूल पहुंच गए। इससे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की इस लापरवाही से अभिभावकों में रोष दिखा।
विज्ञापन

वहीं कई विद्यालय संचालकों ने बीएसए के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए दोपहर तक विद्यालय खुले रखे। ऐसा तब है जब मंडल के अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी से एक दिन पहले सोमवार को ही अवकाश घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें