कलेक्ट्रेट गेट पर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू आर्मी के कार्यकर्ता।
- फोटो : कलेक्ट्रेट गेट पर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते हिंदू आर्मी के कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। यूजीसी कानून के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय समाज सेवा दल (हिंदू आर्मी) ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा।
हिंदू आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरायन पांडेय ने बताया कि यूजीसी के नए कानून में शिकायत को ही प्राथमिक सत्य मानकर प्रावधान बनाए गए हैं। यह न्यायसंगत नहीं है। इससे प्रावधान का गलत इस्तेमाल हो सकता है। अधिवक्ता अमन पांडेय ने कहा कि देश में भारतीय न्याय संहिता व विश्वविद्यालयाें में आंतरिक अनुशासन के नियम पहले से लागू हैं। ऐसे में कठोर गाइलाइनों का लागू होना प्रशासनिक अतिरेक बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो भाजपा कार्यालय व भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रजनीश तिवारी, हरिओम, समर मिश्रा आदि मौजूद रहे।