फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Wed, 28 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि यह अभियान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत विद्यालयों, गांवों, कस्बों और सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल लगाकर सभी को जागरूक किया गया। साथ ही सभी को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक, ओटीपी साझा न करने और सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें