फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आरोग्य मेले में खांसी, बुखार के मरीजों की रही अधिकता

Mon, 22 Jun 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते मेले में खांसी, बुखार व त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों के सेहत की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की।
विज्ञापन


गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्तनगर गिरंट में चिकित्साधिकारी डॉ. सालिम मसूद ने मरीजों के जांच कर उन्हें दवाएं दी। मेले में सबसे ज्यादा 22 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। वहीं, अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या 30 रही। इस दौरान फाॅर्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, एएनएम सरिता शर्मा, अल्पना आदि मौजूद रहीं।
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कटरा में आयोजित मेले में पेट की बामारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या अधिक रही। इसके अतिरिक्त डायबिटीज के तीन, चर्म रोग के चार, एनीमिया की एक, ब्लड प्रेशर के चार व अन्य बीमारियों से पीड़ित 13 रोगी पहुंचे। वहीं, दो गर्भवती महिलाएं भी इलाज के लिए आईं। चिकित्सकों ने सभी के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

सेमर तरहर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील की मौजूदगी में आयोजित मेले में कुल कुल 29 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सक ने बताया कि मेले में 14 पुरुष, 11 महिला व चार बच्चे इलाज के लिए आए। इनमें त्वचा रोग से पीड़ित सात, बुखार के चार, खांसी के तीन व 12 अन्य बीमारियों से ग्रसित रहे। सभी का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें