फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डाॅ. अंबेडकर ट्रस्ट का हुआ अधिवेशन

Mon, 22 Jun 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
संघानंद बुद्ध विहार में आयोजित प्रांतीय अ​धिवेशन में मौजूद पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
कटरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण ट्रस्ट ने रविवार को संघानंद बुद्ध विहार में प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता पंचशील सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत राव ने की। सुंदरलाल बोध ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने तीन मंत्र दिए थे, कि शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही अधिकारों के लिए संघर्ष को प्रेरित करना है। हेमंत राव ने शिक्षा को मानसिक शक्ति के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। नीतू गौतम ने वंचित समाज के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांविधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान किया। इस दौरान रामसूरत बोध, रामसूरत गौतम, अंबिका प्रसाद बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें