फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना सुई चुभोए होगी हीमोग्लोबिन की जांच

Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ ने नौ मेडिकल अफसरों को नॉन इनवेसिव डिवाइस प्रदान किया। इस डिवाइस की मदद से बच्चों को बिना सुई चुभाए उनके हीमोग्लोबिन की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। इसके लिए स्कूलों पर छात्राओं को आयरन की गोली खिलाने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने बताया कि बच्चों में एनीमिया के लक्षण के पहचान व उनके हीमोग्लोबिन स्तर को जांचने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत एक लाख बच्चों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बिना सुई के जांच से बच्चों में जांच के प्रति डर भी कम होगा और अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग भी हो सकेगी। इस जांच के माध्यम से 5000 गंभीर एनीमिया से ग्रस्त बच्चों की पहचान की जाएगी। चिह्नित बच्चों को पीएचसी व सीएचसी से जोड़ा जाएगा तथा उनकी नियमित निगरानी भी की जाएगी। इस दौरान डॉ. केके वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें