फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर स्थापित हो हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराई जाएगी। ताकि मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर आने वाले मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग कराने के साथ संक्रमितों की पहचान हो सके। यह बात रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड को लेकर आयोजित बैठक में चुनाव प्रेक्षक ने कही।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें संबंधित अधिकारियों के साथ ही भिनगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक डॉ. पी भास्कर, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, व्यय प्रेक्षक सत्य प्रकाश सिंह व पुलिस प्रेक्षक डॉ. राजेंद्र माने मौजूद रहे। बैठक में प्रेक्षकों ने निर्दश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात किये जाएं। यह कर्मी इंफ्रारेड थर्मामीटर से मतदान के लिए आने वाले सभी मतदाता की जांच करेंगे।
सभी मतदान कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शेल्ड, ग्लव्स उपलब्ध कराए जाएं। सभी मतदाता मतदान से पूर्व व मतदान के बाद अपना हाथ सैनिटाइजर अथवा साबुन से जरूर साफ करें। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए। मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुरूप मतदाताओं के लिए अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिससे मतदाताओं को अपने मताधिकारी का प्रयोग करने में कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर संचालित है। जिसका नंबर 9454417485, 9454417486, 9044047486, 9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं 9151588147 है। यह 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। बैठक में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, आरपी चौधरी, रोहित, आशुतोष, मोहित, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें