फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में सोमवार को किशोर मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ रहें स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में निरंतर शारीरिक व मानसिक बदलाव होते हैं। ऐसे में इस दौरान बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की जरूरत बढ़ जाती है। इसको लेकर जिले में किशोर व किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना की शुरूआत की गई है।
इसके तहत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरों में व्यसन, मासिक चक्र की पूर्ण जानकारी, एनीमिया के लक्षण व बचाव और संतुलित आहार के बारे में परस्पर चर्चा से जानकारी दी जाती है। विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक गुरुवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साधना यादव प्रथम, मीनाक्षी शुक्ला द्वितीय व आयुषी जैन तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शाहीन बानो, कल्पना पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें