भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने की।
अवधेश श्रीवास्तव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन बन चुका है। इसका उद्देश्य अमर बलिदानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना व प्रत्येक नागरिक को देश के गौरव से जोड़ना है। दद्दन मिश्रा ने कहा, भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में है, इसलिए अभियान से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ना चाहिए।
डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने इसे जनभागीदारी का आंदोलन बताया। कार्यशाला की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुई। इस दौरान सत्यव्रत सिंह, शंकर दयाल पाण्डेय, राजीव पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।