फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 14 को मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Wed, 05 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देश के विभाजन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को अखंड भारत के विभाजन के बाद पैदा हुई समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले अमर शहीदों और वीर सपूतों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां, रंगोली सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें