फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव तापते समय बालिका झुलसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसा डेहरिया के मजरा मोहम्मदपुर निवासिनी शबरीन (8) पुत्री मन्नान सोमवार सुबह ठंड अधिक होने के कारण घर के बाहर अलाव ताप रही थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। अलाव तापते समय अचानक उसका दुपट्टा आग की चपेट मे आ गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद परिजनों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आग की चपेट में आने से शबरीन गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें