फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पार्टी के इतिहास व एआई की जानकारी दी

Fri, 03 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्र​शिक्षण महाअ​​भियान में मौजूद विधायक व अन्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में आयोजित प्रशिक्षण में विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण महाभियान में श्रावस्ती और इकौना मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय व सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा ने अपना पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण में भाग लिया।
मंडल प्रशिक्षण अभियान में प्रतिभागियों को भाजपा के इतिहास एवं विकास, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार में हमारी दृष्टि, बूथ प्रबंधन, मन की बात सहित सोशल मीडिया, आईटी व एआई के बारे अलग-अलग सत्रों में जानकार दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, शंकर दयाल पांडेय, अजय मिश्रा व पूजा पांडेय ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। सत्राध्यक्ष के रूप में सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय, डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, राम सुहावन यादव व अरुण पांडेय मौजूद रहे। रात के भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें