फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पंडालों में विराजे गजानन, शुरू हुई पूजा

Fri, 29 Aug 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महावीर स्थान कटरा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूजा करते डॉ एस के गुप्ता । संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को श्रीगणेश चतुर्थी पर धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। देर रात तक प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


भिनगा के व्यास भवन में श्रीगणेश पूजा समिति की ओर से भगवान श्री गजानन की प्रतिमा की स्थापना की गई। पूरे दिन पंडालों में अनुष्ठान चलता रहा। देर शाम करीब आठ बजे प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलने का क्रम शुरू हुआ।

कहीं, समितियों के वरिष्ठ जनों ने नेत्र पट्टिका खाेली, तो कहीं जन प्रतिनिधियों ने। बुधवार रात कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिल्हरिया मोड़ स्थित पूजा पंडाल में लखनऊ से आए कलाकारों ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में जमुनहा क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर, वीरगंज के पुरानी तहसील परिसर में तथा अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें