फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Fri, 28 Apr 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रतिबंध के बाद भी जिले में बाल श्रम पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन व एएचटीयू युनिट की संयुक्त टीम ने छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। गिलौला बाजार सहित इकौना के सेमगढ़ा में सहायक श्रमायुक्त संत पाल के नेतृत्व में बाल श्रम निरोधक अभियान चलाया गया। उनसे काम लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नोटिस जारी की गई है। वहीं, मुक्त कराए गए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, एएचटीयू यूनिट टीम के देवेंद्र मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर नहीं लग पा रही रोक
श्रावस्ती। जिले में वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, लोग जल्द गंतव्य पहुंचने के लिए जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में कभी किसी बड़ी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा नजारा बौद्ध परिपथ सहित लक्ष्मण नगर गिलौला, भिनगा परसा, भिनगा लक्ष्मणपुर, भिनगा सिरसिया व भिनगा सेमरी मार्ग पर देखा जा सकता है। जहां लोग मैजिक, मैक्सिमो, टेंपो आदि वाहनों के पायदान पर लटक कर सफर कर रहे हैं। वहीं चौक चौराहों पर तैनात पुलिस इन वाहन चालकों को टोकना भी मुनासिब नहीं समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें