फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 किलो चरस सहित चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में 38 किलो चरस के साथ पकड़े गए दो तस्कर। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने गुरुवार शाम चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जवानों ने उनके कब्जे से 31 किलोग्राम नेपाली चरस व दो बाइक बरामद की। जिन्हें बाद में सामान सहित एनसीबी टीम लखनऊ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के सीमा चौकी भरथा पर तैनात जवान गुरुवार शाम इंडोनेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों को सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से चरस लेकर भरतीय क्षेत्र में आ रहे हैं। इसकी जानकारी जवानों ने कमांडेंट सीएस तोमर को दी।
इस पर सीमा चौकी भरथा के उप निरीक्षक विनय कुमार ने एसएसबी जवानों व एनसीबी लखनऊ की टीम के साथ संयुक्त रूप से नाकेबंदी की। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 635/9 के निकट उन्हें मोटर साइकिल से चार लोग आते दिखे। घेराबंदी कर टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान टीम को उनके पास से 31 किलोग्राम चरस मिली।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरक बहादुर पुन निवासी ग्राम राजपुर वार्ड 9 जिला डांग नेपाल, पीतांबर कदेल व धर्मराज कदेल निवासी नगर पालिका तुलसीपुर थाना शांतीनगर चिराघाट जिला डांग नेपाल तथा सीताराम चौधरी निवासी थाना डांगीशरन वार्ड 5 जिला डांग नेपाल के रूप में हुई है। जिन्हें चरस व बाइक सहित एनसीबी टीम लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें