फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी आपदा से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। एनडीआरएफ टीम की ओर से शुक्रवार को चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में छात्र छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों को आपदा से बचाव के टिप्स दिए गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 11वीं बटालियन के कमांडेंट पंकज सिंह के निर्देश पर टीम ने लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की भी जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों कभी हार ना मानें।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के निरीक्षक मनीष चौबे ने आपदा प्रबंधन, आपदा से निपटने के तरीके, बाढ़ व अतिवृष्टि, भूकंप, साइक्लोन, सर्पदंश, आग से बचाव, प्राथमिक उपचार, सीबीआरएन इमरजेंसी, बोरवेल रेस्क्यू, स्वच्छता अभियान व पर्यावरण सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में विभिन्न आपदाओं के दौरान लोगों को बचाया जा सकता है। आपदाओं का सामना जानकारी व तैयारी से ही किया जा सकता है। इस दौरान प्रशिक्षकों ने भूकंप, बाढ़ और आग जैसी आपदाओं के दौरान बचाव के उपायों के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्रों व अध्यापकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जगत सिंह, राघवेंद्र, अभिमन्यु कुमार, विकास सिंह, विवेक यादव, प्रधानाध्यापक मुन्नालाल यादव, राजेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें