फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात की आरोपी महिला समेत चार गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर नैनीताल निवासी दलित किशोरी को बहराइच के नानपारा बुलाने, उससे दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोपी समेत उसके तीन सहयोगियों को मल्हीपुर पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के थाना बेतालघाट क्षेत्र निवासी एक दलित किशोरी से मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी अब्दुल रहमान ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। रहमान ने किशोरी को मार्च के पहले सप्ताह में मिलने के लिए बहराइच के नानपारा बुलाया। यहां से आरोपी किशोरी को अपने घर ले गया। यहां करीब एक माह अपने विभिन्न रिश्तेदारों के यहां रहकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया।
मामले में बहराइच के घसियारीपुरा निवासी सामाजिक संस्था सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल रहमान, उसके पिता नसीर, बहनोई नवाबगंज के बक्सी गांव निवासी इसराफिल व चौगोई निवासी उसकी बहन अलीमुन सहित गांव निवासी मैकू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान, नसीर, मैकू व अलीमुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने नोएडा से किशोरी को उसके रिश्ते के भाई के साथ बुलाकर चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जांच जारी है। जो भी तथ्य प्रकाश में आया, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें