श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र में वर्ष 2014 में कुल्हाड़ी से काटकर दशरथपुरवा निवासी सत्तन पासी की हत्या के चार अभियुक्तों को मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अवनीश गौतम के कोर्ट में पेश किया गया। विशेष लोक अभियोजक व जिला शासकीय अधिवक्ता ने चारों अभियुक्तों बगनहा निवासी ननके केवट, शिव प्रसाद केवट, पुतउ उर्फ जगन्नाथ और रामपुर प्यारे निवासी प्राणदत्त मिश्र को कड़ी सजा दिलाने के लिए तगड़ी जिरह की। सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अवनीश गौतम ने चारों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 40-40 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।
मारपीट में चार दोषियों को चार साल की कैद
श्रावस्ती। मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के चार अभियुक्तों सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ निवासी जय जय राम, छबीले व शिवप्रसाद और मसहा कला निवासी भोला को मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत यादव के कोर्ट पर पेश किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश विनीत यादव ने चारों को दोषी करार देते हुए चार साल के साधारण कारावास और दो-दो हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया।