फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व जीप की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के बदला चौराहे के निकट सोमवार देर रात एक बस ने जीप को टक्कर मार दी। जिसमें वाहन स्वामी सहित चार लोगों को गंभीर चोट आई। जिन्हें जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला कस्बा निवासी इरशाद अपनी बोलेरो जीप से किसी काम से बहराइच गया था। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। जहां से वह देर रात्रि 12 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह बदला चौराहा पहुंचा तभी नानपारा से आ रही तेज रफ्तार बस ने जीप को टक्कर मार दी। जिसमें जीप क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में इरशाद सहित उसके साथ मौजूद बंजारनपुरवा निवासी मुस्तकीम, इबरार व कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रात में ही निजी वाहन से जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया है। जहां इरशाद व कलीम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें