फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 के उल्लंघन में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पांच कंपनी मेड हथियारों के साथ मल्हीपुर पुलिस ने शुक्रवार रात चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक बहराइच तो दो चित्रकूट व एक प्रयागराज का निवासी है। चारों लोग एक वाहन पर सवार होकर जमुनहा के कानीबोझी गांव के पास से जा रहे थे।
विज्ञापन

मल्हीपुर पुलिस पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार रात कानीबोझी गांव के पास जांच कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक कार से कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें बैठे लोगों के पास कंपनी मेड चार राइफल, एक रिवाल्वर व 40 कारतूस थे। यह सभी लोग चुनाव के दौरान लागू धारा 144 का उल्लंघर कर रहे थे।
ऐसे में पुलिस ने वाहन सवार शादाब अहमद निवासी बक्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ जिला बहराइच, राजा सिंह निवासी सरधुआ थाना राजापुर जिला चित्रकूट, योगेंद्र सिंह निवासी सगवारा थाना राजापुर जिला चित्रकूट, हंसप्रताप सिंह परिहार निवासी ओझापति थाना लालापुर जिला प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें