फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना थाने का एसपी ने किया निरीक्षण व अपराध समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना थाने का शुक्रवार शाम एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक भी की। समीक्षा के दौरान विवेचनाएं लंबित मिलने पर नाराजगी जताते हुए इसे एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर, कायाज्लय, अभिलेखागार, भोजनालय, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपराध समीक्षा की। समीक्षा के दौरान थाना स्तर लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधूरे अभिलेख को पूरा करने, वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र पांडे सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। साथ ही होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी लगाने व पंचायत चुनाव के समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें