फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पंचायत सभागार में पूर्व सांसद व नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष ने सबको साथ लेकर चलने व जिले का सर्वांगीण विकास करने का वादा किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें अध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने की बात कही गई।
विज्ञापन

निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिला पंचायत सभागार को फूलों से सजवाया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी टीक शिबु ने जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण करने के बाद एक-एक कर सभी 21 जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में हर किसी का चेहरा उत्साह से चमक रहा था।
शपथ ग्रहण के बाद कार्यभार संभाल कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सभागार में पहली बैठक की अध्यक्षता की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से जिले के विकास के लिए जो भी राशि भेजी जा रही है। उसका उपयोग कर जिले का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। जिसमें सभी सदस्यों की भागीदारी होगी। हम सभी एक साथ जिले के विकास के लिए नया आयाम लिखें। सदस्यों की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए दिए जाने वाले प्रस्ताव पर शासनादेश के अनुरूप अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यों से जिले की खराब सड़कों की सूची उपलब्ध कराने की बात भी कही। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्रीकांत दुबे ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एडीएम योगानंद पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, संजू तिवारी सहित सभी जिला पंचायत सदस्य व उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें