फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेंदुए के लिए वन विभाग ने लगाया जाल

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के निबिहा में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण रात जाग कर गुजार रहे हैं। वन विभाग जाल लगा कर कांबिंग करवा रहा है। अब तक तेंदुआ गांववासी मरजाद सिंह के घर के बाहर बंधे बकरे को शिकार बना चुका है। वह गांववासी पृथीराज के बछड़े व गाय को घायल कर चुका है। ग्रामीण राजेंद्र शर्मा व मरजाद सिंह बताते हें कि शाम होते ही तेंदुए की दहशत व्याप्त हो जाती है। ऐसे में ग्रामीण तेंदुए के पकड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीवार फांद कर चोरी
कटरा (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर निवासी कल्लू पांडे के घर मंगलवार रात दीवार फांद कर घुसे चोर नकदी सहित जेवर ले गए। बुधवार सुबह जगने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें