फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर राष्ट्र धर्म का करें पालन

विज्ञापन
मतदाता दिवस की शपथ लेते न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर भिनगा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की। इस दौरान जिला जज ने मतदान को राष्ट्र धर्म बताते हुए प्रत्येक नागरिक से इसका निर्वहन करने व बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील करते की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृदुलेश कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र में मतदान राष्ट्रीय पर्व है। राष्ट्र का नागरिक होने के कारण यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इस महापर्व के दिन अपने राष्ट्र धर्म का निर्वहन करे।
मतदान दिवस पर अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाएं और मतदान करें। इस दौरान उन्होंने मौजूद न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पटल सहायकों सहित अधिवक्ताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर अपर जिला जज, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी, सिविल जज प्रवर खंड, सिविल जज अवर खंड सहित सभी पटल प्रभारी, पटल सहायक, न्यायालय कर्मी व अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें