श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं नौ लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के तकिया में एक, नौसहरा पुरवा में एक, जमुनहा के मोहनपुर भरथा में एक, कथरा माफी में एक व इकौना के बैदौरा निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नौ लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया है कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।