श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर भिनगा में आयोजित किया गया। इस माइक्रो लोक अदालत में कुल 277 मामले निस्तारित किए गये।
माइक्रो लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद द्वारा 190 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 16720 रुपये जुर्माना किया गया। सिविल जज प्रवर खंड व एसीजेएम जयहिंद कुमार सिंह द्वारा 23 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 4280 रुपये जुर्माना किया गया। सिविल अवर खंड प्रभात सिंह द्वारा 15 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 1250 रुपये जुर्माना किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल उपाध्याय द्वारा 10 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 100 रुपये जुर्माना किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभम द्विवेदी द्वारा 10 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 100 रुपये जुर्माना किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय असगर अली द्वारा 10 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 100 जुर्माना किया गया।
न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय इकौना बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा 19 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुए 2840 रुपये जुर्माना किया गया। इस दौरान लोक अदालत में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता, कर्मचारी व वादकारी मौजूद रहे।