फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: साइबर ठगी होने पर दर्ज कराएं ऑनलाइन शिकायत

Mon, 16 Nov 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को शक्ति मोबाइल टीम ने इकौना क्षेत्र के ग्राम नत्थापुरवा और इकौना बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आरक्षी प्रिया मिश्रा और शांति शुक्ला ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। फर्जी फोन कॉल से सावधान रहें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

आरक्षियों ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इससे पुलिस ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित की धनराशि वापस दिलाने में मदद कर सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें