फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से 574 ने सरेंडर किए राशन कार्ड

विज्ञापन
राशन कार्ड सरेंडर करते लोग - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों से उन्हें मिला खाद्यान्न का पैसा बाजार मूल्य से वसूल किया जाएगा। इससे बचने के लिए लोग चाहे तो अपने राशन कार्ड सरेंडर कर सकते हैं। सरकार की ओर से मिली इस सहूलियत के बाद अब लोग अपना राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आगे आ रहे हैं। सोमवार तक 574 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के बाद तमाम गरीब अब गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। इतना ही नहीं तमाम लोग ऐसे भी हैं। जो सुविधा संपन्न होने के बावजूद अंत्योदय व पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर सस्ते मूल्य पर व नि:शुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। सरकार द्वारा प्रति वर्ष ऐसे राशन कार्डघारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही अपात्रता की दशा में उनका राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है। विगत दो वर्ष से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इन राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा था। साथ ही उनके राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हो सका।
ऐसे में सरकार द्वारा अपात्र हुए सभी राशन कार्डधारकों से अपने राशन कार्ड सरेंडर करने की अपील की गई थी। साथ ही ऐसा न करने वाले अपात्रों से उन्हें मिले खाद्यान्न का पैसा बाजार भाव से वसूल करने की सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही साथ संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक द्वारा राशन कार्ड का सत्यापन भी कराया जा रहा है। जिला व तहसील प्रशासन की इस सख्ती का अब असर दिखने लगा है। देखा जाए तो जिले में 206555 राशन र्काडधारक हैं। जिनमें 23172 अंतोदय व 183383 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद सोमवार तक जिले में 574 राशन कार्ड सरेंडर किए गए। इनमें गिलौला में 71, जमुनहा में 95, इकौना में 202, सिरसिया में 104 तथा हरिहरपुररानी व भिनगा में 102 राशन कार्ड शामिल हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वाष्णेय ने बताया कि राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य जारी है। इसके लिए 26 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुबह 10:00 से 04:00 बजे तक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राशन कार्ड संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए डीएम की ओर से डीएसओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। लोगों से अपील है कि वह परेशानी से बचने के लिए स्वयं से अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दें। अन्यथा उन्हें दिए गए खाद्यान्न का पैसा उसके बाजार मूल्य के अनुसार वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें