फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सात माह बाद भी नहीं बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं सांप व बिच्छुओं के हमले भी बढ़ गए हैं। ऐसे में लोग अपने घर व आसपास उजाले के लिए विद्युत आपूर्ति पर निर्भर हैं पर जमुनहा क्षेत्र के ग्राम लालबोझा में सात माह से ट्रांसफार्मर खराब है। जिम्मेदार ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


जमुनहा क्षेत्र के ग्राम लालबोझा में लगा ट्रांसफार्मर सात माह से खराब है। ऐसे में इस ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 50 उपभोक्ता अंधेरे में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है।

तराई क्षेत्र होने के कारण कारण अक्सर सांप व बिच्छू जैसे जहरीले जंतुओं के हमले होते रहते हैं। इससे लोगों को घर व आसपास अधिक उजाले की आवश्यकता होती है लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को बैटरी से जलने वाली लाइट के भरोसे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।



ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है, जल्द ही विभागीय टीम भेज कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
-विवेक कुमार कुशवाहा जेई विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें