फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोडवेज बस न चलने से दिक्कत

Mon, 30 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला गठन के 27 साल बाद भी कई प्रमुख मार्गों पर अब तक रोडवेज बस सेवा नहीं शुरू हो सकी है। ऐसे में लोग यात्रा के लिए निजी साधन या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश हैं। क्षेत्रवासियों की निरंतर मांग के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


जिले में चुनिंदा मार्गों पर ही रोडवेज बसें चलती हैं। देखा जाए तो भिनगा से इकौना व जमुनहा तहसील के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। वहीं भिनगा से इकौना वाया सेमरी, भिनगा गिलौला वाया लक्ष्मण नगर, गिलौला खुटेहना, लक्ष्मणपुर सिरसिया वाया बेचई पुरवा, सिरसिया ताल बघौड़ा, बदला बरदेहरा, भिनगा मल्हीपुर वाया भंगहा मधवापुर मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं चलती हैं।

ऐसे में क्षेत्रवासियों को आवागमन के लिए निजी साधन या फिर जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहन के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों की ओर से इन मार्गों पर बसों के संचालन की निरंतर मांग होती रही है। इसके बावजूद न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि ही। इससे क्षेत्रवासियों में जनप्रतिनिधियों सहित जिम्मेदारों के प्रति रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें