फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Fri, 02 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन माॅर्डन थाना कटरा के ग्राम पंडित पुरवा विदुहनी निवासी उर्मिला देवी बुधवार रात खेत के लिए जा रही थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही किशन ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोट आई। महिला की चीख पुकार पर पहुंचे उसके पुत्र सूरज कुमार को देख हमलावर फरार हो गए। सूरज की तहरीर पर इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पानी की टंकी से गिरा मजदूर
इकौना (श्रावस्ती)। शमशान घाट पर पुरानी पानी टंकी को तोड़ कर नई पानी टंकी बनाई जानी है। इसके लिए जल निगम का ठेकेदार बृहस्पतिवार को पुरानी पानी टंकी तोड़वा रहा था। इसी बीच टंकी तोड़ने चढ़ा मजदूर सिद्धार्थ नगर निवासी पिंटू (35) अचानक टंकी से नीचे गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। साथ में मौजूद मजदूरों के सहयोग से उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें