फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को निशुल्क मिलेगा लहसुन बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उद्यान विभाग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस बार लहसुन की खेती कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से किसानों का पंजीकरण कराया गया है। लहसुन बीज का वितरण शनिवार को निशुल्क कराया जाएगा। इसके लिए विभाग पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लहसुन बीज देगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित हो रही है। इसके तहत उद्यान विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में किसानों से लहसुन की खेती कराई जाएगी। लहसुन के बीज का वितरण पंजीकृत किसानों को किया जाना है। यह वितरण पहले आओ पहले पाओ के तहत होगा। लहसुन बीज वितरण के लिए 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
इसी दिन पंजीकृत किसानों को लहसुन के बीज का वितरण किया जाएगा। बीज वितरण में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टीके शिबु के निर्देश पर प्रत्येक विकास खंड के लिए स्थल तथा नोडल अधिकारी चिह्नित किये गये है। इसके तहत इकौना में राजकीय पर्यावरण उद्यान सीताद्वार में इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जहां जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं गिलौला क्षेत्र के किसानों को राजकीय पौधशाला मदारा में लहसुन बीज प्रदान किया जाएगा। यहां जिला कृषि अधिकारी आरपी राना को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जमुनहा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में सहायक निदेशक मत्सय सुरेश कुमार व हरिहरपुररानी तथा सिरसिया क्षेत्र के किसानों को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में लहसुन बीज वितरित किया जाएगा। जहां भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीडीओ ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि पहले आओ पहले पाओ के तहत संबंधित केंद्रों पर जाकर लहसुन के बीज को निशुल्क प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें