फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद, बीज के लिए बाजार में उमड़े किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद अनलॉक वन में फिलहाल जिले में बाजार खुलने की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद भी बाजार में किसानों की भीड़ बढ़ी है। किसान सबसे ज्यादा खाद व बीज की दुकानों पर एकत्र हो रहे हैं। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता जैसे नियमों का पालन नहीं हो रही है। इसके चलते आमलोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर भय की स्थिति है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चार चरणों के दौरान जिले में लगभग 48 हजार प्रवासी मजदूरों की वापसी हुई है। आने वालों में 98 फीसदी ग्रामीण इलाकों के रहने वाले मजदूर हैं। घर वापसी के बाद यही प्रवासी मजदूर किसान की भूमिका में आ गए हैं। यह किसान अपनी खेती बाड़ी के लिए तैयारी शुरू कर चुके है। खेती के लिए बीज व खाद की व्यवस्था के लिए किसान अब नगरों में आ रहे हैं। इसके चलते खाद व बीज की दुकान पर भारी भीड़ एकत्र हो रही है।
मंगलवार को भिनगा में भी इसी प्रकार खाद व बीज की दुकान पर भारी भीड़ एकत्र देखी गई। इस दौरान दुकानों पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइडलाइन के सारे नियमों की धज्जियां भी उड़तीं दिखीं। दुकानों पर आने वाले किसानों के लिए न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की कोई व्यवस्था विक्रेताओं की ओर से की गई थी, और न ही मास्क की अनिवार्यता पर बल ही दिया जा रहा था। इसके चलते किसान जल्द से जल्द खाद बीज पाने के लिए एक दूसरे से सटे खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

वहीं खाद बीज की दुकान के लिए कृषि विभाग ने पहले ही नियम जारी किया था। इस नियम के तहत सभी विक्रेताओं को दुकान पर सैनिटाइजर की व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो गज की दूरी पर गोले का निर्माण करना अनिवार्य कर दिया गया था। नए नियम के अनुसार सभी लोगों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है। ऐसे में मास्क न होने की दशा में गमछा व अन्य कपड़े से मुंह ढक कर आने वाले लोगों को खाद बीज देने को कहा गया था।
यही नहीं कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने वाले दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी खाद बीज विक्रेता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उधर उप कृषि निदेशक आरपी राना ने बताया कि सभी खाद बीज विक्रेताओं को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। यदि कहीं इसका पालन नहीं हो रहा है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें