फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूप देख भीगी फसलों सुखाने में जुटे किसान

Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहा। जिसे देख किसान भीग चुकी फसलों को सुखाने में जुट गए। ताकि जल्द से जल्द मड़ाई कराकर सुरक्षित कराया जा सके।
विज्ञापन

जिले में मौसम की बेरुखी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। आए दिन हो रही बरसात के कारण फसल की कटाई का कार्य बाधित है। जिन किसानों ने सरसों, तोरिया, लाही, मसूर, अलसी आदि की फसल काट लिए थे। वे भी मड़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बादलों की लुकाछिपी देख किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता भी सता रही है। ऐसे में शनिवार को हुई बरसात के बाद जब रविवार को धूप खिली तो किसान सारा काम छोड़ भीगी फसलों को सुखाने में जुट गए। जिनकी फसल कम भीगी थी उन्होंने मड़ाई का काम भी प्रारंभ कर दिया।
जिन क्षेत्रों में शनिवार को तेज बरसात हुई थी उन क्षेत्रों में फसल को सूखने में अभी दो दिन का समय लग सकता है। ऐसे में किसान उसे जल्द से जल्द सूखा कर मड़ाई करने के लिए बेताब दिख रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें