फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चराने गये किसान के राप्ती में डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। महरौली निवासी एक वृद्ध किसान शुक्रवार को अपने भैंस चराने राप्ती नदी पार गया था। जहां से वापस नहीं लौटा। जिसके राप्ती नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची इकौना पुलिस गोताखोरों के सहयोग से नदी में उसकी तलाश करा रही है। इस दौरान कोटवा गांव के पास पुलिस ने उसकी लाठी खोज निकाली है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महरौली निवासी रामछबीले वर्मा (65) पुत्र बच्चन वर्मा शुक्रवार सुबह अपनी भैंस चराने के लिए राप्ती नदी पार बरार में ले गया था। जहां से वापस घर नहीं लौटा। जबकि सभी मवेशी देर शाम वापस घर लौट आए। काफी देर तक वृद्ध किसान के वापस न लौटने पर परिवारीजनों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन वृद्ध का कहीं पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह उसकी लाठी गांव से पांच सौ मीटर दूर कोटवा गांव के निकट मिली।
इस पर रामछबीले के राप्ती नदी में डूबने की आशंका जताते हुए उसके बड़े भाई बलदेव प्रसाद व चचेरे भाई शिव प्रसाद वर्मा द्वारा इकौना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची इकौना पुलिस परिवार व ग्रामीणों सहित स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से उसकी तलाश करा रही है। लापता किसान के पुत्र कर्ताराम व नंद कुमार ने बताया कि उसे पिता प्रतिदिन भैंस चराने नदी पार जाते थे। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ। जब मवेशी वापस घर लौट आए हैं लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है। जिससे अनहोनी की आशंका हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें