फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अकीदत के साथ पढ़ी गई अलविदा की नमाज

Fri, 28 Mar 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में ईदगाह समेत जिले की अन्य मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा करते हुए खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। भिनगा की ईदगाह मस्जिद में पेश इमाम कारी शमीम, रजा जामा मस्जिद में मौलाना गुल मोहम्मद, दहाना में हाफिज अय्यूब, जोलाहन मोहल्ले में कारी आजाद ने अलविदा की नमाज पढ़वाई।
नमाज के दौरान कोई असुविधा न हो इसके लिए तहसील तिराहे से ईदगाह के मध्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। छोटे वाहनों व राहगीरों को पुरानी बाजार से दीवानी न्यायालय होते हुए ईदगाह की ओर जाने दिया गया। इकौना के पांच पीरान, घोसी मस्जिद सहित नासिरगंज, बदला, गिलौला के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अलविदा का नमाज अदा की। नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सुरक्षा का दिखा व्यापक प्रबंध
अलविदा की नमाज शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। एसपी घनश्याम चौरसिया ने पुलिस के साथ काफी संख्या में पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भिनगा, इकौना सहित अन्य क्षेत्रों में तैनात किया था। जो विभिन्न मस्जिद के मुख्य द्वार समेत मस्जिद की ओर आने-जाने वाले मुख्य मार्गों पर पैनी नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें