फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में सफाई न मिलने पर कर्मचारी होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा में सफाई व अन्य समस्याओं को लेकर सभासद काफी दिनों से आंदोलित थे। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए डीएम ने बुधवार को सभासदों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभासदों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

अधिकांश सभासदों ने सफाई, दाखिल खारिज सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस पर डीएम ने सभी सफाई नायकों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा कि वार्ड में बेहतर सफाई न मिलने पर कर्मचारियों को निलंबित किया जाएगा।
बैठक के दौरान डीएम ओपी आर्य ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर संबंधित क्षेत्र व वार्ड के सफाई कर्मियों के साथ ही कस्बे में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने वाले दोनों सफाई नायकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सभासदों ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब है। इस पर डीएम ने मौजूद सफाई नायक ओंकार तथा रामबाबू को फटकार लगाई तथा एक सप्ताह में सुधार लाने की चेतावनी दी। ऐसा न होने पर नोटिस जारी कर निलंबन की कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मियों की उपलब्धता के बारे में सफाई नायकों ने बताया कि नगर पालिका भिनगा में 16 सफाई कर्मी नियमित, 21 सफाई कर्मी संविदा तथा 30 सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग पर तैनात हैं। इस प्रकार भिनगा नगर पालिका में 25 वार्डों के सापेक्ष 67 सफाईकर्मी तैनात हैं। यह जानकर जिलाधिकारी ने कहा कि इतने सफाई कर्मियों के होने के बावजूद भी नगर की सफाई व्यवस्था चौपट है, जो चिंता का विषय है। अब हर सफाई कर्मी को जिस वार्ड में उन्हें सफाई का जिम्मा दिया गया है, उसे स्वच्छ बनाना होगा।
लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर निलंबित किया जाएगा। उन्होने भिनगा में रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की वार्ड वार तैनाती करने तथा उनका मोबाइल नंबर सभी वार्डों में प्रदर्शित कराने, सफाई कर्मियों की उपस्थित पंजिका भी बनाने का निर्देश दिया। मौके पर सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग, राजस्व लेखाकार अश्वनी यादव, सभासद रिजवानुर्ररहमान, मदन मोहन सिंह, आमिर खां, आफताब, राजू सहित अन्य नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें