फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में बुजुर्ग दंपती व बाइक सवार तीन युवक घायल

Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला/इकौना (श्रावस्ती)। गिलौला व इकौना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग दंपती व बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बहराइच के देहात क्षेत्र के सरदार पुरवा निवासी शफीक (65) पत्नी नजमा (60) के साथ बाइक से लक्ष्मण नगर रिश्तेदारी में आए थे। वहां से लौटते समय गिलौला लक्ष्मण मार्ग स्थित गोपालपुर पेट्रोलपंप के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गिलौला लाया गया, जहां से शफीक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
वहीं, कटरा के ग्राम तेंदुआ पंडित निवासी सोमनाथ शुक्ला (28) बाइक से शुक्रवार शाम घर वापस आ रहे थे। इस दौरान बाइक पर उनके साथ गांव निवासी इंद्रजीत यादव (27) व कटरा बाजार निवासी अंकुश (18) भी थे। बलुहा पुल के पास बाइक के पिछले पहिये का ब्रेक लेदर चिपक गया और बाइक पलट गई। इसमें बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। इंद्रजीत यादव की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया, वहीं दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें