फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल

Thu, 07 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा जंगल में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी धीरेंद्र सिंह (35) बोलेरो से बुधवार को भिनगा से सिरसिया जा रहे थे। उनके साथ टिटिहिरिया निवासी रामकिशोर पाठक (50), रामअधार (45), गंगाराम आर्य (52) व कटकुइयां निवासी राजितराम भी सवार थे।


भिनगा-सिरसिया मार्ग पर भिनगा जंगल में सिरसिया की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बोलेरो को ठोकर मार दी। इससे बोलेरो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया है। वहां गंगाराम व धीरेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि बस मौके से चली गई।
विज्ञापन


उधर, भिनगा नगर के मोहल्ला टंड़वा निवासी किताबुन निशा (55) बुधवार को नई बाजार में कुछ सामान की खरीदारी कर रही थीं। तभी अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।


भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी राममूरत वर्मा (45) अपनी पत्नी जानकी (40) के साथ बाइक से भिनगा जा रहे थे। भिनगा-बहराइच मार्ग पर हसनापुर के निकट सड़क पर बकरी के आ जाने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और गिर गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया।
विज्ञापन


उधर, सोनवा क्षेत्र के ग्राम धूमबोझी निवासी आशीष श्रीवास्तव (50) बुधवार शाम बाइक से मल्हीपुर जा रहे थे। मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर भंगहा के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें