फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करती डीएम साथ में अन्य। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में स्थापित किये गए कोविड-19 अस्पताल का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। ताकि आवश्यकता पर तत्काल स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में कोरोना महामारी को देखते हुए यहां 07 वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 33 बेड स्थापित किये गए हैं। जहां ऑक्सीजन के लिए गैस सिलेंडर के साथ-साथ पीपीई किट आदि अन्य चिकित्सा उपकरण भी रखे गए हैं। यहां कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए डॉक्टर व पैरा मेडिकल कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिससे यदि कोई आकस्मिक जरूरत पड़े तो तत्काल स्वास्थ्य सेवा दी जा सके।
डीएम ने कहा कि सौभाग्यवश जिले मे कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं मिला है। जितने लोग बाहर के जिले से आए हैं, उनमें संदिग्ध हो सकते थे। जिनकी जांच कराई गई, इसकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। फिर भी जिला वासियों को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि में घर से बाहर कदापि न निकलें।
विज्ञापन

खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करें। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसका बुजुर्ग और बच्चे विशेष ख्याल रखें। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डॉ. प्रिया बंसल व चीफ फार्मासिस्ट केके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें