फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, सीएम व गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कृषि भवन में तैनात प्राविधिक सहायक द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट की गई थी। जिसकी जानकारी के बाद उप कृषि निदेशक ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कृषि भवन भिनगा स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में मेहरुद्दीन अंसारी प्राविधिक सहायक के पद पर तैनात था। जिसके द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट की थीं। जिसका लोगों ने विरोध भी किया। कुछ लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्राविधिक सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उप निदेशक कृषि आरपी राणा से शिकायत की थी।
प्रकरण की जानकारी के बाद शनिवार को उप कृषि निदेशक ने प्राविधिक सहायक मेहरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया। इस बारे में उप कृषि निदेशक ने बताया कि कर्मचारी का यह कृत्य राजकीय कर्मचारी के सेवा आचरण नियमावली के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें