फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने सीडीओ को दिए वायरल हुए वीडियो की जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सीएमओ एक क्लर्क से पैसे ले रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में तैनात इस क्लर्क ने सीएमओ पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए। इस जानकारी के बाद डीएम नेहा प्रकाश ने मामले की जांच के लिए सीडीओ अनुभव सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया हैं। जांच समिति तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

जिले में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अपने ही कार्यालय में तैनात किसी कर्मचारी से कुछ रुपया लेकर अपनी जेब में रख रहे हैं। इस वीडियो में सीएमओ व क्लर्क का संवाद भी हो रहा है। यह वीडियो क्लर्क ही बना रहा था जिसने पैसा देने के साथ ही वीडियो रिकार्ड कर लिया।
वहीं सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक कोमल प्रसाद का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। यह पत्र उप मुख्यमंत्री को संबोधित है। इसमें भी वरिष्ठ सहायक ने स्वीकार किया है कि उसने ही सीएमओ का पैसे लेते वीडियो बनाया है। इसका आरोप है कि सीएमओ जब से तैनात हुए है तब से उसका शोषण कर रहे हैं। हमसे जीपीएफ व पेंशन के मामले में पैसा वसूलने को कहा जा रहा है। मना करने पर स्थानांतरण की धमकी दी जा रही है। उधर सीएमओ का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन उन्होंने उठाया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें