फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। दो अक्टूबर को हैंडवाश में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने में सहयोगी रहे अधिकारियों व सोसायटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही तीन माह की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्था के सभापति अरुण कुमार मिश्र ने सोसायटी की अध्यक्ष व डीएम नेहा प्रकाश को हैंडवाश के विश्व रिकार्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। बीएसए अमिता सिंह ने डीएम को मेडल पहनाकर व बैच लगाकर सम्मानित किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, डीपीओ, प्राचार्य जगतजीत इंटर कॉलेज को डीएम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
बैठक में डीएम के आशुलिपिक चंद्रमौली श्रीवास्तव व नायब नाजिर अनूप तिवारी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सोसायटी गरीबों को कंबल, डिग्निटी किट वितरण सहित अन्य कार्य कर रही है। जल्द ही प्रतिमाह विशेषज्ञ चिकित्सकों का चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के तहत निशुल्क नेत्र जांच शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, जूनियर विंग के चेयरमैन तुषार सत्या, सोहन लाल मिश्र, सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें